Skip to content
Open access

डिजिटल अधिगम का विद्यालयी स्तर पर प्रभाव: छात्र शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षक दृष्टिकोण एवं क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन

Sep 2026 · International Journal of Advanced Research in Science, Communication and Technology · 0 citations · 2 references

Abstract

डिजिटल अधिगम ने विद्यालयी शिक्षा में शिक्षण और अधिगम की पारंपरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। यह छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, सीखने में रुचि और संज्ञानात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षकों के दृष्टिकोण और कक्षा में क्रियान्वयन रणनीतियों को भी प्रभावित करता है। डिजिटल उपकरण और प्लेटफॉर्म छात्रों को वैश्विक सीखने के अवसर प्रदान करते हैं, उच्च स्तरीय सोच कौशल—जैसे विश्लेषण, संश्लेषण और मूल्यांकन—को विकसित करते हैं और आत्मनिर्देशित अधिगम को प्रोत्साहित करते हैं। शिक्षकों के लिए, यह परिवर्तन उनकी भूमिका को मार्गदर्शक और सहायक बनाता है, जिससे कक्षा का वातावरण अधिक संवादात्मक और सहयोगात्मक बनता है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि डिजिटल अधिगम के प्रभाव को शिक्षक प्रशिक्षण, तकनीकी अवसंरचना, नीति समर्थन और संसाधनों की उपलब्धता जैसे कारक निर्धारित करते हैं। SELFIE और अन्य स्व-मूल्यांकन उपकरण विद्यालयों की डिजिटल क्षमता, छात्रों की सीखने की प्रगति और शिक्षकों के तकनीकी व्यवहार का मूल्यांकन करने में सहायक हैं। हालांकि, तकनीकी संसाधनों की असमानता, प्रशिक्षण की कमी और डेटा-संरक्षण संबंधी चुनौतियाँ क्रियान्वयन में बाधाएँ उत्पन्न करती हैं। यह वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक अध्ययन 60 उत्तरदाताओं (50 छात्र और 10 शिक्षक) पर आधारित है। परिणाम दर्शाते हैं कि डिजिटल अधिगम ने छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, विषयवस्तु की समझ और सीखने की प्रक्रिया में सुधार किया है। सहसंबंध विश्लेषण से पता चला कि डिजिटल अधिगम और छात्र प्रदर्शन के बीच सकारात्मक और महत्वपूर्ण संबंध (r = 0.64) है, जो इसके प्रभाव की पुष्टि करता है। अध्ययन निष्कर्ष नीति-निर्माताओं, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए डिजिटल अधिगम के प्रभावी और स्थायी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शक हैं।

Read PDF

We use cookies to run the site and, with your consent, for analytics and to show ads. See our Cookie Policy.